आईफोन जैसे फीचर्स के साथ Realme C55 लॉन्च, 64MP कैमरे के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 07 Mar 2023 03:55 PM IST
सार

Realme C55 मिनी कैप्सूल फीचर वाला पहला रियलमी फोन है जो आईफोन 14 प्रो के डायनामिक आइलैंड के जैसे काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Realme C55 Launched With Mini Capsule Feature 64mp camera know Price Specifications
Realme C55 - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने मंगलवार को अपने नए किफायती फोन Realme C55 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। Realme C55 मिनी कैप्सूल फीचर वाला पहला रियलमी फोन है जो आईफोन 14 प्रो के डायनामिक आइलैंड के जैसे काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...

    Realme C55 को रैनी नाइट और सनशॉवर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत IDR 2,499,000 (लगभग 13,300 रुपये) और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत IDR 2,999,000 (लगभग 16,000 रुपये) निर्धारित की गई है। फोन 8 मार्च से रियलमी इंडोनेशिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन को 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें रिफ्रेश रेट 90Hz, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    Realme C55 के साथ मिनी कैप्सूल फीचर्स भी मिलता है। इस फीचर्स के साथ आने वाला Realme C55 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह फीचर iPhone 14 Pro के डायनेमिक आइलैंड के जैसे काम करता है। मिनी कैप्सूल चार्जिंग, बैटरी ,डाटा उपयोग और कुछ फिटनेस डाटा को भी डिस्प्ले करता है।

    और पढ़ें...