17 सितंबर को लॉन्च होगा Realme 7i, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी

Realme 7i इंडोनेशिया में 17 सितंबर को लॉन्च होगा। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Realme 7 के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि Realme 7 को पिछले हफ्ते Realme 7 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। दरअसल लॉन्च से पहले ही Realme 7i के कई बड़े स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो गई है। ग्राहकों को इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर के साथ 8GB का रैम मिलेगा। इसके अलावा इस नए स्मार्टफोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी भी दी जाएगी।
Realme Indonesia ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लॉन्च इवेंट का पोस्टर शेयर किया है। कंपनी अपने Realme 7 और Realme 7i को 17 सितंबर को लॉन्च करेगी। इस लॉन्च इवेंट का प्रसारण कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स, YouTube चैनल और वेबसाइट पर होगा। बता दें कि Realme 7 भारत में 3 सितंबर को लॉन्च हुआ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme 7i में 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आएगा। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। पावर के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 128 GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Realme 7i में फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया जा सकता है। इसके रियर में कंपनी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दे सकती है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme 7i में 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- Airtel ने लॉन्च किए 5 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स, 1Gbps तक की हाई स्पीड में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
- अब बिंदास होकर इस्तेमाल करें गूगल की तस्वीरें, इन स्टेप्स के बाद नहीं आएगा कॉपीराइट स्ट्राइक
- Jio Vs Airtel Vs Vodafone: इन 15 प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलता है 2GB डाटा, कीमत 249 रुपये से शुरू
- OnePlus Clover होगा कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, Geekbench पर हुआ स्पॉट, जानें खासियतें