गिफ्टिंग आइडिया: इस राखी पर बहनों को गिफ्ट में दें ये बेहतरीन गैजेट, खुशी के मारे झूम उठेंगी

इस बार रक्षाबंंधन का पवित्र त्योहार 22 अगस्त को देश-दुनिया में मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी आपने अपनी बहन को गिफ्ट करने के लिए कोई प्लानिंग की ही होगी। किसी ने ज्वेलरी देने की प्लानिंंग की होगी तो किसी ने ड्रेस की। कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने गैजेट या किसी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को अपनी बहन को राखी गिफ्ट के तौर पर देने की प्लानिंग की होगी। गैजेट्स गिफ्ट की लिस्ट में स्मार्टफोन का नाम पहले नंबर पर होता है, हालांकि इसके अलावा भी कई तरह के गिफ्ट होते हैं। चलिए इस राखी के खास मौके पर हम आपको कुछ गैजेट्स गिफ्ट आइडिया के बारे में बताते हैं...

स्मार्टवॉच
स्मार्टवॉच आजकल ट्रेंडिंग में है। बाजार में हर कीमत रेंज में सभी एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। आप अपनी बहन को एक अच्छी स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप स्मार्टवॉच की प्लानिंग कर रहे हैं तो Amazfit Bip U, Amazfit Bip U Pro, Noise ColorFit Ultra, Realme Watch S, Crossbeats Orbit Sport, DIZO Watch और Redmi Watch GPS में से किसी को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन स्मार्टवॉच में आपको ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के अलावा कई तरह के स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इन सभी स्मार्टवॉच की कीमत 5,000 रुपये से कम है।

वायरलेस ईयरफोन
आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके बाद स्मार्टफोन होगा और कोई ईयरफोन या ईयरबड्स नहीं होगा। पहले ईयरबड्स महंगे आते थे लेकिन अब 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आपको वायरलेस नेकबैंड और ईयरबड्स मिल जाएंगे। अपनी ईयरफोन गिफ्टिंग लिस्ट में आप ZOOOK Rocker Twins, AIWA ESBT 401, DIZO GoPods D, DIZO Wireless, Lava ProBuds, Ptron Bassbuds Ultima, OMEN Dyad Earbuds, boAt Rockerz 330, Mivi Collar Flashजैसे ईयरबड्स और नेकबैंड को शामिल कर सकते हैं। इन सभी की कीमत 4,000 रुपये से कम है।