pTron के ईयरबड्स और स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 899 रुपये
pTron Zenbuds Evo को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। pTron Zenbuds Evo के साथ वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। pTron Zenbuds Evo की कीमत 899 रुपये रखी गई है। pTron Zenbuds Evo और Reflect Ace की बिक्री 23 जिलाई से होगी।

विस्तार
घरेलू कंपनी pTron ने अपने नए ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। pTron Reflect Ace स्मार्टवॉच के साथ 1.85 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इस स्मार्टवॉच के अलावा कंपनी ने pTron Zenbuds Evo ईयरबड्स भी पेश किया है जिसके साथ उसने बेस्ट साउंड क्वालिटी का दावा किया है।
pTron Reflect Ace एक मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 1.85 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट ट्रैकिंग समेत कई हेल्थ फीचर्स भी हैं। Reflect Ace के साथ 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स हैं। इसकी कीमत 1,299 रुपये रखी गई है।
pTron Zenbuds Evo के साथ TruTalk AI-ENC कॉलिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। pTron Zenbuds Evo के साथ क्लियर कॉलिंग का दावा है। pTron Zenbuds Evo के साथ 45ms तक की लो लैटेंसी का दावा है। pTron Zenbuds Evo की बैटरी लाइफ 32 घंटे की है। इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है। Zenbuds Evo के साथ टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। दोनों बड्स टच कंट्रोल के साथ आते हैं।
pTron Zenbuds Evo को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। pTron Zenbuds Evo के साथ वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। pTron Zenbuds Evo की कीमत 899 रुपये रखी गई है। pTron Zenbuds Evo और Reflect Ace की बिक्री 23 जिलाई से होगी।
- Best Translator App: ये हैं सबसे कमाल के एआई बेस्ड ट्रांसलेटर एप, किसी भी भाषा को चुटकी में कर देंगे ट्रांसलेट
- 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Oppo Enco Air 3 Pro, ANC का भी सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स
- दमदार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुई Oppo Reno 10 5G Series, इसमें है 32MP सेल्फी सेंसर, जानें कीमत
- गूगल ला रहा नया चैटबॉट Med-PaLM 2, मेडिकल एक्सपर्ट की तरह देगा सवालों के जवाब