599 रुपये में दमदार साउंड और न्वाइज कैंसिलेशन वाला नेकबैंड, बैटरी बैकअप भी 60 घंटे का
pTron के इस नेकबैंड को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ब्लू-रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। नेकबैंड में एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) और 40ms लो-लेटेंसी मोड का सपोर्ट है।

विस्तार
घरेलू कंपनी pTron ने अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट pTron Tangent Sports नेकबैंड को भारत में लॉन्च कर दिया है। pTron Tangent Sports में ब्लूटूथ 5.2 और एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट दिया गया है। नेकबैंड के साथ 40ms की लो-लेटेंसी मोड का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि नेकबैंड के साथ 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
pTron के इस नेकबैंड को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ब्लू-रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस नेकबैंड की कीमत 799 रुपये है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर्स के तहत इसे फिलहाल 599 रुपये में खरीदा जा सकता है। pTron Tangent Sports कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट इंडिया पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Redmi K60: क्वालकॉम के सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा शाओमी का नया फ्लैगशिप फोन, मिलेंगे कई शानदार फीचर
pTron Tangent Sports नेकबैंड में 10mm के डायनामिक ऑडियो ड्राइवर दिए गए हैं, दो शार्प डिटेल साउंड और पंची BASS को सपोर्ट करता है। नेकबैंड में एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) और 40ms की लो-लेटेंसी मोड का सपोर्ट है। नेकबैंड में एचडी माइक का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड में मैग्नेटिक ईयरबड्स, वॉयस असिस्टेंट, वॉयस कॉलिंग, प्ले और कंट्रोल म्यूजिक जैसे फीचर्स मिलते हैं। नेकबैंड को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों से कनेक्ट किया जा सकता है। नेकबैंड के साथ गूगल और सिरी वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।