Portronics ने लॉन्च किया शानदार LED लैंप, ब्लूटूथ स्पीकर का भी काम करेगा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 30 Nov 2019 11:09 AM IST
Portronics launches iLUMI an LED lamp with inbuilt Bluetooth Speaker
Portronics iLUMI LED lamp - फोटो : amar ujala

    प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी Portronics ने भारत में अपना एक नया एलईडी लैंप iLUMI लैंप लॉन्च किया है। इस लैंप की खासियत यह है इसमें इनबिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया गया है। इस लैंप में कॉलिंग का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप फोन रिसीव भी कर सकते हैं।

    पोरट्रोनिक्स का यह लैंप अलग-अलग 5 रंगों में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसमें तीन ब्राइटनेस लेवल भी है। इस लैंप में वन-टच ब्राइटनेस लेवल और 5 कलर्स मिलेंगे। इस लैंप में तीन वॉट का स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। इसकी लाइट्स को म्यूजिक के अनुसार भी जलाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Toreto ने भारत में लॉन्च किया कमाल का चार्जर, ब्लूटूथ स्पीकर का भी काम करेगा

    इसकी बॉडी एक्रिलोनिट्राइल ब्यूटडीन स्टायरीन (एबीएस) प्लास्टिक की है। इस लैंप में 2000एमएएच की बैटरी है। कीमत की बात करें तो Portronics iLUMI ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें