Poco F1 में आई टच-स्क्रीन की समस्या, कंपनी ने जांच के लिए मंगाया फोन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने फोन Poco F1 को टेस्टिंग के लिए वापस मंगाने का फैसला लिया है। दरअसल हाल ही में MIUI v10.3.5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के बाद से कई यूजर्स को फोन में टच की दिक्कतें पेश आ रही है, हालांकि कंपनी ग्राहकों को नया फोन नहीं देगी, बल्कि फोन को ही ठीक करके देगी।
पोकोफोन के ग्लोबल हेज एल्विन टीएसई ने ट्वीट करने कहा है कि पोको एफ1 की जिन यूनिट्स में टच की दिक्कत आ रही है, कंपनी उन फोन की जांच करेगी। इसके लिए फोन को वापस मंगाया जाएगा। बता दें कि पोको एफ1 यूजर्स ने स्क्रीन के फ्रीज होने, टच काम नहीं करने और टाइपिंग के दौरान हैंग होने की शिकायत की है।
अगर आप भी पोको एफ1 यूजर हैं, और फोन में MIUI v10.3.5.0 अपडेट करने के बाद टच की समस्या आ रही है, तो आप कंपनी से इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको vzhaoxiaomi@gmail.com पर अपनी यूजर आईडी, समस्या के बारे में विस्तार से, वीडियो या स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत भेज सकते हैं। हालांकि कंपनी ने यह साफ किया है कि वह ग्राहकों को नया फोन नहीं देगी। ऐसे में आप नए फोन की उम्मीद ना करें।
बता दें कि इससे पहले भी जनवरी में भी इसी तरह के दिक्कतें आईं थी, जिसे कंपनी ने अपडेट के जरिए दूर किया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि समस्या गंभीर हो गई है जिसे अपडेट के जरिए शायद ही दूर किया जा सकता है।