Poco F1 128GB मॉडल की कीमत में हुई 2 हजार रुपये की कटौती

शाओमी ने अपने Poco F1 की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है। कंपनी ने इस बार पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमतें कम की है। पोको एफ1 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को अब 2,000 रुपये की कटौती के साथ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि पोको एफ1 को पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था उसके बाद से इस फोन की कीमत में दो बार कटौती हुई है।
Poco F1 की नई कीमत
पोको एफ1 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 27,999 रुपये हो गई है। फोन को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Facebook’s F8: यहां पढ़ें सीक्रेट क्रश समेत डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के 5 बड़े अनाउंसमेंट
शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन
शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी।