5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पैनासोनिक पी55 मैक्स, मोटो ई4 प्लस से होगी टक्कर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
Panasonic P55 Max Launched in India with 5000mAh battery
Panasonic P55 Max

    पैनासोनिक ने लेनोवो के नए मोबाइल मोटो ई4 प्लस की टक्कर में नया फोन पैनासोनिक पी55 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में भी मोटो ई4 प्लस की तरह 5000mAh की दमदार बैटरी और 3GB रैम है। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। फोन मैट ब्लैक और शैपेंन गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    पैनासोनिक पी55 मैक्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Panasonic P55 Max
    Panasonic P55 Max

    इस फोन में डुअल सिम, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.25GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटीके6737 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़या जा सकता है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जो कम रौशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक कर सकता है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, OTG, Bluetooth 4.0, माइक्रो यूएसबी 2.0, Wi-Fi 802.11b/g/n है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 8,499 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें