21 अप्रैल से भारत में होगी Oppo F7 के 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की बिक्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 17 Apr 2018 12:35 PM IST
Oppo F7 6GB RAM and 128GB Storage model Available in India from 21th April
OPPO F7

    Oppo ने सोमवार को भारत में अपने स्मार्टफोन Oppo F7 के नए मॉडल की बिक्री की घोषणा की। ओप्पो ने ओप्पो एफ7 के ब्लैक वेरियंट का 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम वाले मॉडल की उपलब्धता के बारे में बताया है। कंपनी ने कहा है कि इस फोन की बिक्री 21 अप्रैल से भारत में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो रिटेल स्टोर और पेटीएम से होगी।

    Oppo F7 के 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Oppo F7
    Oppo F7

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.23 की बेजललेस फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हेलियो P60 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72MP3 GPU, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्क्रीन रिकॉर्डर और 16 मेगापिक्सल का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS जैसे फीचर्स मिलेंगे और 3400mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के 4GB/64 जीबी वेरियंट की कीमत 21,990 रुपये और 6 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये होगी। इसके साथ जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक और 120 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। साथ ही 1 साल के लिए फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें