30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Oppo Enco Air 3 Pro, ANC का भी सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo Enco Air 3 Pro में टाईप-सी पोर्ट है। कंपनी के मुताबिक दो घंटे में इसे फुल चार्ज किया जा सकेगा। फुल चार्ज के बाद 30 घंटे का बैकअप मिलेगा। Oppo Enco Air 3 Pro को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP55 की रेटिंग मिली है।

विस्तार
ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स Oppo Enco Air 3 Pro को Oppo Reno 10 5G सीरीज के साथ लॉन्च कर दिया है। नया बड्स Oppo Enco Air 2 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। Oppo Enco Air 3 Pro के साथ 49dB तक न्वाइज कैंसिलेशन का दावा है। इसके अलावा Oppo Enco Air 3 Pro की बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा है।
Oppo Enco Air 3 Pro को ग्रीन और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और ओप्पो के स्टोर से होगी।
Oppo Enco Air 3 Pro के साथ 12.4mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz-40kHz है। इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन भी है जिसे लेकर 49dB तक के कैंसिलेशन का दावा है।
Oppo Enco Air 3 Pro में LDAC, AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। दोनों बड्स में 43mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी है।
Oppo Enco Air 3 Pro में टाईप-सी पोर्ट है। कंपनी के मुताबिक दो घंटे में इसे फुल चार्ज किया जा सकेगा। फुल चार्ज के बाद 30 घंटे का बैकअप मिलेगा। Oppo Enco Air 3 Pro को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP55 की रेटिंग मिली है।
- दमदार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुई Oppo Reno 10 5G Series, इसमें है 32MP सेल्फी सेंसर, जानें कीमत
- Best Translator App: ये हैं सबसे कमाल के एआई बेस्ड ट्रांसलेटर एप, किसी भी भाषा को चुटकी में कर देंगे ट्रांसलेट
- गूगल ला रहा नया चैटबॉट Med-PaLM 2, मेडिकल एक्सपर्ट की तरह देगा सवालों के जवाब
- Mickey से लेकर Donald Duck तक, जिम जाते तो ऐसे दिखते ये कार्टून कैरेक्टर