Oppo A91 और Oppo A8 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिलेगा वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Dec 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
OPPO A91 and A8 smartphone launched know price and specifications
OPPO A91 and A8 - फोटो : Urmish_1010 / Twitter

    टेक कंपनी ओप्पो (OPPO) ने ए सीरीज के तहत ए91 (OPPO A91) और ए8 (OPPO A8) स्मार्टफोन को चीन के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों डिवाइस में एचडी स्क्रीन, प्रोसेसर और कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। लॉन्चिंग से पहले इन दोनों फोन की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कीमत और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। वहीं, कंपनी ने इससे पहले कई डिवाइसेज स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो चलिए जानते है ओप्पो ए91 और ए8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    इसे भी पढ़ें : Vivo S1 Pro अगले महीने दमदार कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

    Oppo A91 और OPPO A8 की कीमत

    कंपनी ने ए91 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) रखी है। साथ ही ग्राहक इस फोन को रेड, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ ओप्पो ए8 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वर्जन चीनी युआन 1,199 (करीब 12,000 रुपये) प्राइस टैग के साथ मार्केट में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यूजर्स को इस फोन की स्क्रीन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

    कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है।

    Oppo A8 के फीचर्स

    यूजर्स को इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर मीडिया हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स 8 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। ओप्पो ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में बिना फास्ट चार्जिंग फीचर के 4,230 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें