रिव्यू: Oppo A38 vs Redmi 12- 15 हजार रुपये से कम कीमत में कौन सा फोन है बेस्ट?
ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A38 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo A38 की कीमत 15 हजार रुपये से कम है। Oppo A38 में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर है। Oppo A38 का मुकाबला कुछ दिन पहले लॉन्च हुए फोन Redmi 12 के साथ है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A38 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo A38 की कीमत 15 हजार रुपये से कम है। Oppo A38 में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है। इस प्राइस सेगमेंट में Oppo A38 का मुकाबला कुछ दिन पहले लॉन्च हुए फोन Redmi 12 के साथ है। आइए रिव्यू जानते हैं कि इन दोनों फोन में बेस्ट कौन है?
Redmi 12 सीरीज के इन दोनों फोन में 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास है। Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 720 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 है।
दोनों फोन फ्लैट एज (किनारे) डिजाइन के साथ आते हैं। दोनों फोन की बॉडी ग्लास फिनिश के साथ आती है। रेडमी 12 के रियर कैमरे की डिजाइन आईफोन की तरह है, जबकि ओप्पो के फोन के कैमरे की डिजाइन ओप्पो के ही फ्लैगशिप फोन की तरह है। दोनों फोन में टाईप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक है।
- Moto G54 Vs iQoo Z7: कम कीमत में सबसे पावरफुल 5G फोन!
- फायदे का सौदा: पिछले 10 दिनों में सस्ते हुए ये तीन स्मार्टफोन, देखें सभी फोन की लिस्ट
- World Physiotherapy Day 2023: पांच बेस्ट फिजियोथेरेपी मोबाइल एप, नहीं पड़ेगी डॉ. के पास जाने की जरूरत
- Jawan: रियलमी के ब्रांड एंबेसडर हैं शाहरुख खान लेकिन जवान फिल्म में इस कंपनी का फोन कर रहे हैं इस्तेमाल