Oppo A11k स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा दो कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 22 Jun 2020 05:53 PM IST
सार

Oppo A11k स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिले दो कैमरेकीमत है 8,999 रुपये

विज्ञापन
Oppo A11k smartphone launched in india know price and specifications in hindi
Oppo A11k - फोटो : total_gadgets

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने A सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस ए11के (Oppo A11k) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, एचडी डिस्प्ले और दो कैमरे का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ओप्पो ए11 स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में उतारा था।

    Oppo A11k की कीमत

    कंपनी ने ओप्पो ए11के स्मार्टफोन की कीमत 8,990 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को फ्लोइंग सिल्वर और फ्लोइंग ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Oppo A11k की स्पेसिफिकेशन

    ओप्पो ए11के स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हिलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: लॉन्च होते ही वायरल हो गया यह Made in India एप, 72 घंटे में पांच लाख डाउनलोड

    Oppo A11k का कैमरा

    यूजर्स को ओप्पो ए11के स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Oppo A11k की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने ओप्पो ए11के स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम, 4G VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें