Onida ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 11 Dec 2019 12:59 PM IST
Onida Fire TV Edition Smart TVs Launched in India know price and specification
Onida smart tv - फोटो : amazon

    भारत में स्ट्रीमिंग सर्विस की मांग को देखते हुए तमाम कंपनियां लगातार अपने स्मार्ट टीवी पेश कर रही हैं। भारत में एंड्रॉयड टीवी की भी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। एंड्रॉयड के सपोर्ट के कारण स्मार्ट टीवी में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग एप का सपोर्ट मिल रहा है।

    बाजार की मांग को देखते हुए ओनिडा (Onida) ने फायर टीवी एडिशन टीवी की सीरीज पेश की है। ओनिडा टीवी सीरीज 32 इंच और 43 इंच का के टीवी शामिल हैं। ओनिडा के फायर टीवी की बिक्री अमेजन इंडिया से 20 दिसंबर से होगी। 32 इंच वाले टीवी में एचडी डिस्प्ले मिलेगी, वहीं 43 इंच वाले में फुल एचडी रिजॉल्यूशन मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ 32 इंच का स्मार्ट TV, मिलेगा लकड़ी का फ्रेम

    कीमत की बात करें तो ओनिडा फायर टीवी के 32 इंच वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले की कीमत 21,999 रुपये है। ओनिडा के इन टीवी पर अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे कई एप्स का सपोर्ट मिलेगा। टीवी को इंटरनेट से कनेक्ट भी किया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः स्मार्ट TV खरीदने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं तो टीवी खरीदकर पछताएंगे

    ओनिडा के इस टीवी को इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है। इसका फायर टीवी प्लेटफॉर्म अमेजन फायर टीवी स्टिक की तरह ही है। टीवी के साथ तीन एचडीएमआई पोर्ट मिलेंगे। इसके अलावा टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...