OnePlus Concept One हुआ पेश, मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक बैक पैनल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Jan 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Concept One Mclaren Edition With Electronic Back Panel In Ces 2020
OnePlus Concept One - फोटो : engadget / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने लास वेगास में चल रहे सीईएस 2020 (CES 2020) इवेंट में खास तकनीक वाला कॉन्सेप्ट वन (Concept One) स्मार्टफोनMcLarenएडिशन को पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए ऑटोमोबाइल कंपनी McLaren के साथ साझेदारी है। इस फोन की खासियत है कि इसका बैक पैनल इलेक्ट्रॉनिक है। इसका मतलब है कि कॉन्सेप्ट वन का बैक कैमरा पिक्चर क्लिक करने के बाद अपने-आप हाइड हो जाता है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह तकनीक कैमरा को हाइड करने के लिए मात्र 0.7 सेकेंड का समय लेती है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। तो आइए जानते हैं वनप्लस के इस फोन के बारे में...

    वनप्लस कॉन्सेप्ट वन मॉडल में इस्तेमाल होने वाली तकनीकMcLaren720एस स्पाइडर स्पोर्ट्स कार से प्रेरित है। इस कार को खास हार्ड-टॉप के साथ बनाया गया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ग्लास का उपयोग हुआ है। इसके अलावा लोगों को इस डिवाइस में लैदर पैनल मिलेगा। वहीं, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस ने कॉन्सेप्ट वन से पहले अपने स्मार्टफोन्स के बैक पैनल पर कई प्रयोग किए हैं, जिनमें बैम्बू, वूड, केवलर फ्रॉस्टेड और ग्लास का उपयोग हुआ हैं। कॉन्सेप्ट वन की बात करें तो इसका बैक पैनल सिर्फ कैमरा को ही नहीं बल्कि लैदर को भी हाइड करता है। वहीं, वनप्लस से पहले किसी भी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने बीते वर्ष भारत समेत कई देशों में वनप्लस 7 सीरीज को उतारा था, जिसको खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी। इतना ही नहीं लोगों को इस सीरीज के 7 और 7 प्रो स्मार्टफोन सबसे ज्यादा पसंद किया था। 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाइस में दमदार प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और एचडी कर्व्ड डिस्प्ले दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें