OnePlus 8T Pro का इंतजार कर रहे यूजर्स हो सकते हैं निराश, इस साल नहीं लॉन्च होगा फोन

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Tue, 08 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 8T Pro will not be launched by the company this year, know what is the reason
सांकेतिक - फोटो : TechTipster_

    OnePlus 8T Pro का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए एक निराश करने वाली खबर है। कंपनी इस स्मार्टफोन को इस साल भारत में लॉन्च नहीं करेगी। दरअसल टिप्सटर मैक्स जे अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि OnePlus 8T Pro इस साल लॉन्च नहीं होगा। हालांकि, टिप्स्टर ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है कि कंपनी इसे भारत में इस साल क्यों लॉन्च नहीं कर रही है।

    पिछले साल OnePlus ने अपने OnePlus 7T और 7T Pro को लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन्स OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के अपग्रेडेड वर्जन थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इस साल कंपनी अपने OnePlus 8T Pro को भारत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस महामारी के कारण बाजार में चल रहे सुस्ती के कारण कंपनी OnePlus 8T Pro को लॉन्च नहीं करना चाहती।

    विज्ञापन

    OnePlus 8T को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर इसके फीचर्स को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच ऑनलाइन इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus फोन जिसे Kebab कोडनेम से भी पहचाना जा रहा है, उसमें यूजर्स को 120Hz का डिस्प्ले मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 8T में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसके रियर में कंपनी 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर दे सकती है। हालांकि, OnePlus की तरफ से इन अफवाहों और रिपोर्ट्स पर कोई भी बयान या जानकारी नहीं दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Android Central की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 8T में 120Hz का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह OnePlus 8 से अलग होगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले मिलता है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए OnePlus 8T के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी इसके रियर में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दे सकती है। इसके साथ इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस दिया जा सकता है।

    रिपोर्ट्स का दावा अगर सही हुआ तो फोटोग्राफी फीचर्स के मामले में OnePlus 8T बिलकुल OnePlus 8 जैसा हो सकता है। बता दें कि OnePlus 8 के रियर में भी 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। हालांकि, Android Central के मुताबिक OnePlus 8T में नए सेंसर वाले कैमरा दिए जाएंगे, जिससे यूजर्स को बेतरीन पिक्चर क्वालिटी मिलेगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 8T एंड्रॉयड 11 के साथ OxygenOS 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करेगा। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ SoC प्रोसेसर दे सकती है। इसमें 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें