OnePlus 8 सीरीज MWC 2020 में होगी लॉन्च, मिल सकता है दमदार प्रोसेसर और कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 03 Feb 2020 12:23 PM IST
OnePlus 8 series may launch in mwc 2020 event know expected price and specs
oneplus 8 - फोटो : AssaultTech / twitter

    सबसे चर्चित 8 सीरीज के स्मार्टफोन वनप्लस 8, 8 प्रो और 8 लाइट लॉन्च के लिए तैयार हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि इन तीनों डिवाइसेज को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 इवेंट में शोकेस किया जाएगा। हाल ही में तीनों स्मार्टफोन को लेकर कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें एचडी डिस्प्ले और 5जी कनेक्टिविटी होने की बात कही गई थी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, कंपनी ने पिछले साल वनप्लस 7 सीरीज को बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं वनप्लस 8 सीरीज की संभावित जानकारी के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया की एफिलिएट पेज पर लिस्ट किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन इस पेज पर लेटेस्ट स्मार्टफोन को लिस्ट करती है।

    कुछ दिनों पहले लाइट सीरीज के स्मार्टफोन 8 लाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थी, जिनमें डिवाइस के डिजाइन को देखा गया था। लीक तस्वीरों के अनुसार, कंपनी ने वनप्लस 8 लाइट में पंचहोल डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन का लुक गैलेक्सी नोट 10 से मिलता-जुलता है। आपको बता दें कि इस फोन की तस्वीरें ऑन लीक्स समेत 91 मोबाइल्स ने लीक की थी।

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को वनप्लस 8 लाइट के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के बैक कैमरा के साथ लेजर ऑटोफोकेस के साथ एलईडी फ्लैश भी देगी।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस अगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देगा। इसके साथ ही वनप्लस 8 लाइट का डिस्प्ले वनप्लस 7 से थोड़ा बढ़ा हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में ऑडियो जैक नहीं मिलेगा। हालांकि, कंपनी इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर देगी। इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें