OnePlus 7 Pro के लिए बुकिंग शुरू, मिल रहा है 15 हजार रुपये का फायदा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus 14 मई को वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो लॉन्च करने वाली है। दोनों फोन को 14 मई को बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने भारत में OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। OnePlus ने OnePlus 7 Pro प्रो की बुकिंग की जानकारी ट्वीट करके दी है।

प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 1000 रुपये में फोन को बुक किया जा सकता है। इसके अलावा अमेजन पर दी गई जानकरी के मुताबिक प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 महीने की वैधता के साथ फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत 15,000 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग अमेजन पर आज यानि 3 मई को दोपहर 12 बजे से होगी।
ये भी पढ़ेंः OnePlus 7: नहीं मिलेगा यह खास फीचर, यहां पढ़ें अभी तक सामने आईं सभी जानकारी

वनप्लस 7 की कीमत
कीमत की बात करें तो वनप्लस अपने हर एक नए फोन की कीमत औसतन 12.6 फीसदी अधिक रखती है। ऐसे में कहा रिसर्च फर्म techARC ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि OnePlus 7 की भारत में कीमत 39,500 रुपये हो सकती है। बता दें कि वनप्लस 6 को 34,999 रुपये और OnePlus 6T को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। techARC ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि OnePlus 7 की कीमत 37,000 से 39,500 रुपये के बीच हो सकती है।
- सैमसंग के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 1,500 रुपये तक की कटौती, मार्च में हुए हैं लॉन्च
- फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील पर शुरू हुई बड़ी सेल, सिर्फ 1 रुपये में Realme 2 Pro
- महिला ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, घने होने की बजाए झड़ गए पूरे बाल, कंपनी पर लगा भारी जुर्माना
- 'वर्ल्ड पासवर्ड डे' आज, सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट को लेकर रहें सावधान, अपनाएं ये टिप्स