एक और नए अवतार सैंडस्टोन व्हाइट वेरियंट में आया OnePlus 5T, जानें कीमत

Oneplus ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T को अब सैंडस्टोन व्हाइट कलर वेरियंट में उतारा है। कंपनी की साइट पर इस नए वेरियंट को लिस्ट कर दिया गया है, हालांकि भारत में यह फोन फिलहाल उपलब्ध नहीं है। OnePlus ने नए एडिशन का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में कंपनी ने OnePlus 5T का स्टार वॉर लिमिटेड एडिशन पेश किया है।
OnePlus 5T सैंडस्टोन व्हाइट वेरियंट की कीमत

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक OnePlus 5T के Sandstone व्हाइट एडिशन की कीमत $559 यानी करीब 35,400 रुपये है। यह एडिशन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। यह फोन 9 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
बता दें कि OnePlus 5T को पहली बार नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.01 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में 6GB/8GB रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन में 3300mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।