OnePlus 5T का लावा रेड वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च

वनप्लस ने अपने OnePlus 5T को भारत में एक और नए कलर वेरियंट लावा रेड में लॉन्च किया है। इससे पहले इस कलर वेरियंट को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। लावा रेड वेरिटंय 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में मिलेगा। इसकी बिक्री अमेजॉन से 20 जनवरी से होगी।
OnePlus 5T की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.01 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में 8GB रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
फोन में 3300mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 37,999 रुपये है। बता दें कि इससे पहले वनप्लस 5टी का स्टार वार्स और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट भारत में लॉन्च हो चुका है। वहीं Sandstone व्हाइट एडिशन भी जल्द ही बाजार में आने वाला है।