OnePlus 5T हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

इस साल का आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T आखिरकार न्यूयॉर्क में एक इवेंट में लॉन्च हो गया है। फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से 21 नवंबर से होगी। बता दें कि वनपल्स का यह साल 2017 का दूसरा फोन है। इससे पहले कंपनी ने भारत में वनपल्स 5 लॉन्च किया था। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें पतले बेजल वाली डिस्प्ले, पहली बार दिया गया हेडफोन जैक और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है।
OnePlus 5T की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.01 इंच की फुल HD+ बेजलेस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम सपोर्ट और फेस अनलॉक फीचर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 0.4 सेकेंड में अनलॉक हो सकता है, हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि पेमेंट जैसे काम के लिए फेसलक काम नहीं करेगा। वहीं फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। फोन को 6GB और 8GB रैम तथा 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4k वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वनप्लस 5टी की कीमत और मिलने वाले ऑफर्स

OnePlus 5T के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम, एवं 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये होगी। फोन मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 21 नवंबर को शाम 4.30 बजे अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए होगी। फोन के साथ 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज वारंटी मिलेगी। इसके लिए फोन खरीदने के बाद कोटक 811 ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेविंग अकाउंट में एक समय सीमा के अंदर 1,000 रुपये जमा करने होंगे।