OnePlus 5 में होगा डुअल कैमरा सेटअप : रिपोर्ट

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Apr 2017 02:15 PM IST
OnePlus 5 to have dual rear camera setup says report
Oneplus 5

    चाईनीज कंपनी वनप्लस के नए स्मार्टफोन Oneplus 5 में डुअल रियर कैमरा हो सकता है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि कैमरे के सेंसर का खुलासा नहीं हुआ है और ना ही ज्यादा जानकारी मिली है। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रंट कैमरा सिंगल ही होगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में वनप्लस 3 टी को लॉन्च किया है।

    ये भी पढ़ें- सै मसंग गैलक्सी एस8 के वायरलेस चार्जिंग में आ रही है दिक्कत

    हाल ही लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 5 में क्वॉलकॉम का लेटेस्टे प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 होगा और फोन में 6GB रैम दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ट सपोर्ट भी होगा। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले होगी, हालांकि इसके रिजॉल्यूशन का अभी पता नहीं चल पाया है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है जैसा कि वनपल्स 3 टी में है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू होगा। कई लीक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन में 8 जीबी रैम होगा।

    बता दें कि चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है, इसलिए कंपनी वनप्लस 3 टी के बाद वनप्लस 4 नहीं बल्कि वनपल्स 5 लॉन्च कर रही है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर A5000 के साथ चाइना रेडियो रेग्लुटेरी ऑथरिटी की वेबसाइट पर देखा गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें