वनप्लस 5 आज भारत में होगा लॉन्च , ऐसे देखें लाइव

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2017 10:38 AM IST
OnePlus 5 set to launch in india, Watch Live Stream here
OnePlus 5

    चीन में लॉन्चिंग के बाद वनप्लस का सबसे पतला और शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनपल्स 5 आज भारत में लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग मुंबई में एक इवेंट में दोपहर 2 बजे होगी। फोन के लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रिमिंग वनप्लस के यूट्यूब चैनल और आधिकारिक वेबसाइट प र होगी। लॉन्च होने के साथ ही वनप्लस 5 की बिक्री अमेजॉन पर शाम 4.30 बजे से शुरू हो जाएगी।

    वनप्लस 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    oneplus 5
    oneplus 5

    वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ऑक्सीजन वेस्ड एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 पर चलेगा। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल) है, साथ में 2.5D गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है।

    इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रोनो 540 जीपीयू, 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 20 मेगापिक्सल का, है।

    वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी होगी जो डैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत अमेरिका में $479 यानी करीब 30,800 रुपये और यूरोप में 550 यूरो यानी करीब 39,900 रुपये होगी।

    और पढ़ें...