8GB रैम के साथ वनप्लस 5 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 40,000 से कम

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 5 launched in India, Know price and specifications
oneplus 5

    वनप्लस ने आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग मुंबई में एक इवेंट में हुई। लॉन्च होने के साथ ही वनप्लस 5 की बिक्री अमेजॉन पर एक्सक्लूसिव तौर पर शाम 4.30 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं कंपनी की वेबसाइट से फोन की बिक्री 27 जून से होगी। फोन मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि इससे पहले 20 जून को कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है।

    OnePlus 5
    OnePlus 5

    वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ऑक्सीजन वेस्ड एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 चलेगा। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल) है, साथ में 2.5D गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन के ऊपर 3.5MM का ऑडियो जैक है।

    oneplus 5
    oneplus 5

    इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 20 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें