OnePlus 5 हुआ लॉन्च, इसमें है 8GB रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Oneplus 5 Launched in China, Price in India, Specifications and More You Should Know
OnePlus 5

    वनप्लस 5 का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने एक लंबे इंतजार के बाद वनप्लस 5 को आखिरकार चीन में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल वनप्लस का अब तक का सबसे दमदार फोन बताया जा रहा है। बता दें कि लॉन्चिंग से पहले ही JD.COM पर इस फोन के लिए 5 दिन में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें कि यह फोन भारत में 22 जून को मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च होगा।

    OnePlus 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 5
    OnePlus 5

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल (f/2.6) का और दूसरा 16 मेगापिक्सल (f/1.7) का होगा। वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जो 0.2 सेकेंड में अनलॉक होगा। फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम के वेरियंट में लॉन्च होगा। इस प्रकार 8 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला फोन हो गया है। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 64 जीबी और 128 जीबी की अलग-अलग स्टोरेज होगी। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी होगी जो डैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यानी आधे घंटे में आपका फोन दिन भर के लिए र्ज हो सकता है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 पर चलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह फोन मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन में 5.0 ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की कीमत अमेरिका में $479 यानी करीब 30,800 रुपये और यूरोप में 550 यूरो यानी करीब 39,900 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें