OnePlus 3T होगा बंद, भारत में इस दिन तक मिलेगा फोन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 May 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 3T to go out of production but will be available in India
oneplus 3t

    वनपल्स के आने वाले नए स्मार्टफोन वनपल्स 5 से पहले एक बुरी खबर है। कंपनी ने वनप्लस 3टी का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी के फोरम पर लिखा है कि, 'वनवप्लस 3टी खरीदने का यह आखिरी मौका है, इससे पहले कि स्टॉक खत्म हो जाए। हमारे पास वनप्लस 3टी की कुछ ही यूनिट बचीं हैं, इसलिए स्टॉक खत्म होने से पहले आप खरीदारी कर लें।' हालांकि कंपनी ने यह वादा किया है कि वनप्लस 3टी में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे।

    भारत में इस दिन तक मिलेगा वनप्लस 3टी

    samsung galaxy s8 vs oneplus 3t
    samsung galaxy s8 vs oneplus 3t

    वहीं इस साल के अंत तक भारत में वनप्लस 3टी मिलता रहेगा। इसकी जानकरी वनप्लस इंडिया ने दी है। बयान में कहा गया है कि वनप्लस 3टी (64 जीबी और 128 जीबी दोनों) भारत में इस साल बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। फोन की बिक्री वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर, अमेजॉन और बेंगलूरु में वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर पर होगी।

    विज्ञापन

    वनप्लस 3टी की स्पेसिफिकेशन

    वनपल्स 3टी मिडनाइट ब्लैक
    वनपल्स 3टी मिडनाइट ब्लैक - फोटो : Android Authority

    वनप्लस 3टी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वनप्लस 3टी में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 3,400 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 5.5 इंच की ऑप्टिक एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्सीजन बेस्ड एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो, ग्राफिक्स केलिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें