फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Omicron

भारतीय मोबाइल कंपनी OKWU ने अपना नया स्मार्टफोन Omicron लॉन्च किया है। मोबाइल की लॉन्चिंग के वक्त अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी कार्यक्रम में मौजूद रही। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसका फिंगरप्रिंट सेंसर है।
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक एमटी 6737 टी प्रोसेसर लगा है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। दोनों ही कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।
फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मॉर्शमैलो पर काम करता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है, इसमें आपको 4जी सपोर्ट भी मिलता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज है, ये फोन को महज 0.1 सेकेंड में ही अनलॉक कर देता है।