Nubia Red Magic 5S स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 15000RPM कूलिंग फैन से है लैस
Nubia Red Magic 5S में है कूलिंग के लिए खास फैन16 जीबी तक मिलेगी रैम5जी का भी है सपोर्ट

विस्तार
Nubia Red Magic 5S को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। Nubia Red Magic 5S एक गेमिंग फोन है जिसमें 15,000आरपीएम वाला कूलिंग फैन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में आईसी शोल्डर बटन दिया गया है जिसे लेकर बेहतर गेमिंग अनुभव का दावा किया गया है। Nubia Red Magic 5S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Nubia Red Magic 5S की शुरुआती कीमत 3,799 चीनी युआन यानी करीब 40,600 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,399 युआन यानी करीब 47,000 रुपये है। इस फोन के 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,999 युआन यानी करीब 53,400 रुपये है। फोन के सात आईस डॉक भी मिलेगा जिसकी कीमत करीब 1,900 रुपये है।
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित Nubia UI मिलेगा। नूबियाके इस फोन में 6.65 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें 4,096 लेवल तकक ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है।