नूबिया एम2 प्ले हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 9,000 रुपये से कम

Nubia ने चीन में लॉन्चिंग के बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन M2 प्ले लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत भारतीय मोबाइल बाजार को ध्यान में रखकर रखा गया है। 9,000 रुपये से कम कीमत वाले इस फोन में आपको एंड्रॉयड नूगट के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Reliance कम्यूनिकेशन लाया ओणम स्पेशल ऑफर, 51 रुपये में 1GB डाटा
नूबिया एम2 प्ले की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 505 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Bluetooth, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac और GPS है। फोन की कीमत 8,999 रुपये है और यह अमेजॉन से मिलेगा।