Video : ये है केला फोन, देखिए कैसे करता है काम ?

क्या आपने कभी सोचा होगा कि आप कभी केला को फोन के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। बचपन में आपने हाथ में केला लेकर फोन पर बात करने की एक्टिंग शायद की हो, लेकिन एक दिन सच में ऐसा होगा ये आपने नहीं सोचा होगा। अब ऐसा कर पाना संभव है, आप केले वाले फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बनाना (केला) फोन को हकीकत में ब्रेन ब्रंसिंग, चार्ली काटर्येज और मैक्स ब्राउन ने मिलकर बना लिया है। आप अपने लिए भी इन्में से एक खरीद सकते हैं। दरअसल बनाना(केला) खुद में कोई फोन नहीं हो बल्कि एक ब्लूटूथ डिवाइस है। जिसे आप अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके बात करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कॉल का जवाब देने के लिए एक बटन दी गई है। आप गूगल एसिसटेंट या सिरी का इस्तेमाल करके कॉल करने का काम भी इस डिवाइस की मदद से कर सकते हैं।
ये डिवाइस देखने और इस्तेमाल करने में काफी मजेदार लगता है। इस डिवाइस को खरीद कर आप जरूरदमंद की मदद भी कर सकते हैं। दरअसल बनानाट फोन की खरीद पर कीमत का एक फीसदी हिस्सा गोरिल्लाओं की मदद के लिए जाता है।