आ रहा है Nothing Phone 2, कंपनी ने जारी किया पोस्टर, फ्लैगशिप प्रोसेसर से होगा लैस
Nothing Phone 2 को Nothing Phone 1 के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा, जो पिछले साथ जुलाई में लॉन्च किया गया था। नए फोन को स्नैपड्रैगन के 8 सीरीज प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। नथिंग को उसके तमाम प्रोडक्ट्स के लिए Red Dot Design Award अवार्ड भी मिला है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने अपने नए फोन Nothing Phone 2 को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने फोन की रिलीज टाइमलाइन की भी जानकारी दी है। Nothing Phone 2 को Nothing Phone 1 के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा, जो पिछले साथ जुलाई में लॉन्च किया गया था। नए फोन को स्नैपड्रैगन के 8 सीरीज प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। यानी यह फ्लैगशिप फोन होने वाला है।
लंदन स्थित टेक कंपनी ने पुष्टि की है कि नथिंग फोन (2) "ब्रिटिश समर" में लॉन्च होगा। यानी कंपनी ने अभी तक लॉन्च के सटीक महीने का खुलासा नहीं किया है, इसलिए हमें आने वाले हफ्तों/महीनों में कंपनी द्वारा नए अपडेट का इन्तेजार करना होगा।
नथिंग के फाउंडर कार्ल पेई ने MWC 2023 में कहा था कि Nothing Phone 2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज के चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। नथिंग के एक एग्जीक्यूटिव ने कहा था कि फोन को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
जिसका मतलब यह भी है कि आप उम्मीद कर सकते हैं कि फोन अपने पुराने मॉडल की तुलना में महंगा होगा। आधिकारिक टीजर के अनुसार, नथिंग फोन (2) फोन (1) का एक एडवांस्ड वर्जन होगा, जिसका अर्थ है इसे टॉप ऑफ द लाइन फीचर्स से लैस किया जाएगा।
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि Nothing Phone 2 को 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज में लॉन्च होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है। Nothing Phone 2 को लेकर यह भी खबर है कि एलन मस्क भी नथिंग से जुड़ रहे हैं और अपकमिंग प्रोडक्ट में उनका अहम रोल होगा। एलन मस्क नथिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हो सकते हैं।
- Samsung Neo QLED: सैमसंग अपने मेगा इवेंट में लॉन्च करेगा 8K TV, जानें क्या होगा खास, यहां देख सकेंगे लाइव
- Motorola Edge Plus 2023: 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें फीचर्स और कीमत
- JioDive VR: जियो ने लॉन्च किया नया वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, घर में IPL देखने पर मिलेगा स्टेडियम जैसा एक्सपीरियंस
- Betting App: गैम्बलिंग और बेटिंग एप पर सरकार सख्त, राज्यों को प्लेटफार्म के विज्ञापनों पर नकेल कसने के निर्देश