Nokia C20 Plus हुआ लॉन्च, इस बजट फोन में मिलेगा बहुत कुछ
Nokia C20 Plus का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ ब्यूटी मोड समेत कई फीचर्स मिलेंगे।

विस्तार
एचएमडी ग्लोबल ने अपने नए स्मार्टफोन Nokia C20 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया है। नोकिया सी20 प्लस इसी साल अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च हुए Nokia C20 का अपग्रेडेड वर्जन है। Nokia C20 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसकी बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Nokia C20 Plus की कीमत
Nokia C20 Plus की कीमत 699 चीनी युआन यानी करीब 8,000 रुपये है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को ग्रेफाइट ब्लैक और ओशियन ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है।
Nokia C20 Plus की स्पेसिफिकेशन
Nokia C20 Plus में एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Nokia C20 Plus का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ ब्यूटी मोड समेत कई फीचर्स मिलेंगे।
Nokia C20 Plus की बैटरी
नोकिया के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 4950mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।