MWC 2018: Nokia 8110 4G मोबाइल हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

MWC 2018 में एचएमडी ग्लोबल ने इस बार भी अपने पुराने फीचर फोनNokia 8110को नए अंदाज में 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। इस फोन की डिजाइन जरा हटकर है। इसकी डिजाइल कर्व्ड है। इस खास फोन में कंपनी ने 4जी वीओएलटीई सपोर्ट दिया है। इसके अलावा नोकिया 8110 4जी में गूगल असिस्टेंट, गूगल सर्च और गूगल मैप्स जैसे फीचर्स ऐप का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एक अपडेट के बाद फोन में फेसबुक और ट्विटर पर चलने लगेगा। नोकिया 8110 4जी में सांप वाला गेम भी मिलेगा।
Nokia 8110 4G की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia 8110 4G में सिंगल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर, 512MB रैम औऔर 4 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन के रियर पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है, वहीं इसमें फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, हॉटस्पॉट, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB, FM रेडियो, 3.5mm का हेडफोन जैक, 1500mAh की बैटरी मिलेगी। नोकिया 8110 4G की कीमत EUR 79 यानी करीब 6,300 रुपये होगी। हालांकि इस फोन के भारत में कीमत और उपलब्धता की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। यह फोन ब्लैक वेरियंट में पहले बाजार में आएगा और उसके बाद मई में इस फोन को बनाना येल्लो कलर वेरियंट में उतारा जाएगा।