Nokia 7 19 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Nokia 7 likely to launch in China on 19 October
Nokia 7

    HMD ग्लोबल नोकिया 7 की लॉन्चिंग की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक एचएमडी ग्लोबल 19 अक्टूबर को चीन में नोकिया के एक फोन को लॉन्च करने वाली है, हालांकि यह साफ नहीं है कि नोकिया 7 ही लॉन्च होगा क्योंकि नोकिया 8 भी चीन में अभी लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसे में कंपनी ने नोकिया 8 को भी लॉन्च कर सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Nokia 7 तीन स्टोरेज वेरियंट 3GB RAM/32GB स्टोरेज, 4GB RAM/32GB स्टोरेज और 4GB RAM/64GB स्टोरेज में लॉन्च होगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा। साथ नोकिया 8 में दिया गया बोथीज कैमरा और OZO ऑडियो भी इस फोन में हो सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Jio Phone Vs BSNL Bharat-1 Vs Airtel 4G फोन: जानिए किसे खरीदने में फायदा

    बता दें कि नोकिया 8 हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था। फोन की बिक्री 14 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन हो रही है। इस फोन में 5.3 इंच की 2K LCD डिस्प्ले, साथ में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, USB 3.1 टाइप-सी, फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, एडवांस्ड एल्यूमिनियम और स्पलैश प्रूफ बॉडी (सेमी वाटरप्रूफ), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 4जी सपोर्ट के साथ हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, 3090mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 36,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें