Nokia 7.1 भारत में हुआ लांच, शानदार कैमरे के साथ मिलेगा 18 वॉट का चार्जर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 30 Nov 2018 03:20 PM IST
Nokia 7.1 launched in India With Dual Rear Cameras, Price and specifications
nokia 7.1

    नोकिया के स्मार्टफोन की ब्रांडिंग करने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 7.1 लांच कर दिया है। नोकिया 7.1 की खासियतों की बात करें तो प्योर डिस्प्ले के साथ एचडीआर10 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग दी गई है।

    ये भी पढ़ेंः Jio vs Airtel vs Vodafone: 500 रुपये तक की कीमत वाले बेस्ट प्री-पेड प्लान

    नोकिया 7.1 की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरिया का एंड्रॉयड वन वर्जन मिलेगा। नोकिया 7.1 में 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    नोकिया 7.1 का कैमरा

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ टू फेस डिटेक्शन और जेइस ऑप्टिक्स दिया गया है। नोकिया 7.1 में 3060 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    Infinix HOT S3X की अनबॉक्सिंग

    Nokia 7.1 की कीमत और लांचिंग ऑफर्स

    Nokia 7.1 कीमत 19,999 रुपये है और इसकी बिक्री 7 नवंबर से देशबर के रिटेल और ऑनलान स्टोर से होगी। इस फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1टीबी डाटा और तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन, 1 साल की अमेजॉन प्राइम की सर्विस मिल रही है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें