आज फिर से सेल के लिए है दमदार फोन नोकिया 6, यहां से खरीदें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Nokia 6 goes to sale via amazon today at 12 noon
नोकिया 6

    पहली सेल में चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक होने वाले नोकिया 6 आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से दोपहर 12 बजे से होगी। फोन की पहली सेल 23 अगस्त को हुई थी। पहली सेल के लिए 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने जून में नोकिया 6 को नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 3310 के साथ भारत में लॉन्च किया था।

    ये भी पढ़ेंः ऐसे तोड़ें किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन का लॉक

    नोकिया 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    नोकिया 6
    नोकिया 6

    नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो फोन कर चुके हैं बुक तो इस नंबर पर कॉल करके जानें स्टेटस

    इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.1, GPS/ A-GPS, FM radio, NFC, Micro-USB OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन मैटे ब्लैक, सिल्वर और टैम्पर्ड ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोकिया 6 के साथ अमेजॉन पर मिलने वाले ऑफर

    Nokia 6
    Nokia 6

    फोन के साथ अमेजॉन प्राइम मेंबर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, हालांकि इसके लिए अमेजॉन पे के जरिए पेमेंट करना होगा। साथ ही नोकिया 6 के साथ वोडाफोन की ओर से 249 रुपये में 10 जीबी डाटा 5 महीने तक मिलेगा। इसके अलावा सभी खरीदारों को किंडल ईबुक्स (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट, मेकमायट्रिपडॉटकॉम पर 2,500 रुपये की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें