Nokia 6 के 3GB रैम वाले वेरियंट की कीमत में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Nokia 6 3GB RAM Variant Price cut, Now available at Rs 13,499
Nokia 6

    अगर आपको अपने पुराने नोकिया ब्रांड से प्यार है तो आपके लिए अच्छी खबर है। नोकिया 6 के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत में कटौती हो गई है। इस कटौती के बाद अब इस फोन को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 16,999 रुपये थी। वहीं इस फोन पर 12,111 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फोन को अमेजॉन से खरीदा जा सकता है।

    नोकिया 6 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 6
    Nokia 6

    नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.1, GPS/ A-GPS, FM radio, NFC, Micro-USB OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन मैटे ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें