Nokia 6 (2018) में भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 6 का अपग्रेडेड वर्जन नोकिया 6 2018 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की फुल बॉडी मेटल की है। इस फोन को कंपनी ने पहली बार MWC 2018 में पेश किया था। इस फोन की लॉन्चिंग बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोक्को के साथ हुई।
Nokia 6 (2018) की कीमत और स्पेसिफिकेशन
नोकिया 6 (2018) 3GB रैम/32GB के वेरियंट में भारत में लॉन्च हुआ है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, और 3000mAh की बैटरी होगी। फोन की कीमत 16,999 रुपये होगी। इसकी बिक्री 6 अप्रैल से नोकिया मोबाइल स्टोर से होगी।