Nokia 5310 भारत में हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज होने पर 22 दिनों तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Jun 2020 12:32 PM IST
सार

22 दिनों का है नोकिया 5310 का स्टैंडबाायम्यूजिक के लिए मिलेगा खास बटनफ्लैश लाइट के साथ कैमरा भी है

Nokia 5310 launched in India With Dual Speakers, Wireless FM Radio know Price and Specifications
NOKIA 5310 - फोटो : NOKIA

    विस्तार

    नोकिया ने अपने आइकॉनिक फीचर फोन नोकिया 5310 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Nokia 5310 साल 2007 में लॉन्च हुए Nokia 5310 XpressMusic का अपग्रेडेड वर्जन है। नोकिया 5310 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन की बैटरी को लेकर 22 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    Nokia 5310 में यूजर्स को प्री-लोलेड एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में म्यूजिक के लिए एक खास बटन दिया गया है और साथ ही में डुअल स्पीकर भी है। फोन के रियर पैनल पर कैमरा सेंसर है जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी है।

    Nokia 5310 की कीमत

    Nokia 5310 की भारत में कीमत 3,399 रुपये है। यह फोन ब्लैक-रेड और व्हाइट-रेड कलर वेरियंटं में मिलेगा। इसकी बिक्री 23 जून से अमेजन इंडिया और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर्स से होगी। Nokia 5310 की प्री-बुकिग आज से शुरू हो गई है। ऑफलाइन स्टोर से इसकी बिक्री 22 जुलाई से होगी।

    ये भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम: पश्चिम बंगाल सरकार ने कर्मचारियों को ट्रैक करने के लिए बनाया खास सॉफ्टवेयर

    Nokia 5310 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x320 पिक्सल है। Nokia 5310 में मीडियाटेक का MT6260A प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 8 एमबी रैम के साथ 16एमबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन में रियर पैनल पर वीजीए कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v3.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक और एफएम रेडियो है। इसकी बैटरी को लेकर 20 घंटे के टॉकटाइम और 22 दिन के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। फोन में 2जी का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...