नोकिया के सबसे सस्ते फोन Nokia 2 की कीमत का हुआ खुलासा, 24 नवंबर से मिलेगा फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Nov 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
Nokia 2 price in India revealed, Goes on Sale on November 24
Nokia 2

    नोकिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Nokia 2 की भारत में कीमत का खुलासा हो गया है। साथ ही इस फोन की बिक्री की तारीख का भी पता चला है। नोकिया 2 की बिक्री भारत में 24 नवंबर से ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी। बता दें कि HMD Global ने इस फोन को 31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया था और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 4100mAh की बैटरी है।

    Nokia 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 2
    Nokia 2

    Nokia 2 में 5 इंच की LTPS HD की डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 4100 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा दो दिन के बैकअप का है। फोन डुअल सिम सपोर्ट और LTE एवं VoLTE सपोर्ट होगा। bestsmartphonesunder के दावे के मुताबिक भारत में फोन के कीमत 6,999 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें