भारत में लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nokia 1, कीमत 6 हजार रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 27 Mar 2018 01:15 PM IST
Nokia 1 Android phone launched in India, Know price and specifications
nokia 1

    बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया 1 के लॉन्च करने के बाद HMD ग्लोबल ने अपना पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Nokia 1 भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का ही लाइट वर्जन है जो कम रैम और स्टोरेज वाले फोन में आसानी से काम करता है। एंड्रॉयड गो फोन के लिए गूगल ने पहले ही मैप्स गो, गूगल गो, यूट्यूब गो जैसे हल्के ऐप पेश किए हैं। नोकिया के इस एंड्रॉयड गो वर्जन फोन की टक्कर हाल ही में भारत में लॉन्च हुए  Lava Z50 से होगी जिसकी कीमत 4,400 रुपये है।

    नोकिया 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 1
    Nokia 1

    Nokia 1 में एंड्रॉयड गो, 4.5 इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का ऑडियो जैक और 2150mAh की बैटरी मिलेगी।

    फोन के साथ एक्सप्रेस-ऑन टू-टोन पॉलीकार्बोनेट एक्सचेंजेबल कवर मिल रहा है। इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन के कवर को पर्सनलाइज कर पाएंगे। इस कवर की कीमत 450 रुपये होगी। भारत में नोकिया के इस फोन को डार्क ब्लू और वार्म रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। फोन की कीमत 5,499 रुपये है और फोन को अप्रैल महीने से बाजार से खरीदा जा सकेगा। नोकिया 1 के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...