Nokia 1.3 के रेंडर्स हुए लीक, खास फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Mar 2020 05:57 PM IST
सार

Nokia 1.3 वाटरड्रॉप नॉच के साथ जल्द होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिल सकते हैं लेटेस्ट फीचर्स

विज्ञापन
Nokia 1.3 features leak know expected price and specifications
nokia 1.3 - फोटो : demo pic

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल का नया फोन नोकिया 1.3 (Nokia 1.3) काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनसे कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली हैं। वहीं, हाल ही में एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि नोकिया 1.3 को वाटरड्रॉप नॉच और थोड़े मोटे बेजल के साथ बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं नोकिया 1.3 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल नोकिया 1.3 स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले देगी, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1 जीबी रैम + 8 जीबी स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें