LG ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, हथेली की नस से होगा अनलॉक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Mar 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
MWC 2019: LG G8 ThinQ, G8s ThinQ launched With Hand ID, Air Motion Gestures
LG G8 ThinQ

    स्पेन के बर्सिलोना में हाल ही संपन्न हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एलजी ने अपने दो नए स्मार्टफोन LG G8 ThinQ, G8s ThinQ लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने LG V50 ThinQ 5G की झलक भी दिखाई है। एलजी के LG G8 ThinQ, G8s ThinQ स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें तो इसमें हैंड आईडी दी गई है जिसकी मदद से आप हथेली की नस दिखाकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इन दोनों फोन में क्रिस्टल साउंड OLED दिया गया है। इस फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ भी पोट्रेट मोड मिलेगा। फोन की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    LG G8 ThinQ की स्पेसिफिकेशन

    LG G8 ThinQ
    LG G8 ThinQ

    LG G8 ThinQ में एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.1 इंच की QHD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल है। इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है और साथ ही में 6 जीबी रैम दी गई है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    फोन में एक ToF Z कैमरा भी जिसमें इन्फ्रारेड सेंसर है जिसकी मदद से हाथ की नस से फोन को अनलॉक किया जा सकेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। LG G8 ThinQ में 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, एफ रेडियो और यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें