Motorola Razr (2019) हुआ 30,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Sep 2020 08:04 PM IST
सार

94,999 रुपये हो गई है Motorola Razr की नई कीमत1,24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था फोन

विज्ञापन
Motorola Razr 2019 Price in India Cut by Rs 30000 Know specifications
Motorola Razr - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला का फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr भारत में 30,000 रुपये सस्ता हो गया है। Motorola Razr की पहली सेल छह मई को भारत में हुई थी। Motorola Razr को भारत में 1,24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब करीब चार महीने बाद फोन की कीमत में 30,000 रुपये की कटौती हो गई है। Motorola Razr (2019) की कीमत अब 94,999 रुपये हो गई है। नई कीमत के साथ इस फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.2 का ओएलईडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 876x2142 पिक्सल है। बता दें कि मुड़ने के बाद इस फोन की स्क्रीन की साइज 2.7 इंच हो जाती है। यहां यूजर्स को सेल्फी क्लिक करने के साथ मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन

    Motorola razr का कैमरा

    कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके जरिए यूजर्स सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के प्रमुख डिस्प्ले के ऊपर की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिला है, जिससे तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें