Motorola Edge 70 Fusion: 7000mAh बैटरी, कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट; जानें क्या होगा खास

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 23 Feb 2026 05:01 PM IST
सार

मोटोरोला भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Edge 70 Fusion लॉन्च करने की तैयारी में है। 7,000mAh बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरे जैसे फीचर्स के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी हलचल मचा सकता है।

motorola edge 70 fusion india launch specifications price details tech news hindi
Motorola Edge 70 Fusion - फोटो : Motorola

    विस्तार

    स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री होने जा रही है। Motorola ने अपने अपकमिंग Motorola Edge 70 Fusion को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कमिंग सून पोस्ट शेयर किया है, जबकि Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इससे साफ है कि कंपनी फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

    बताया जा रहा है कि यह डिवाइस Edge 70 लाइनअप का हिस्सा होगा और Edge सीरीज की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज और स्लिम प्रोफाइल को बरकरार रखेगा।

    कब होगा लॉन्च?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Fusion इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो मार्च के पहले हफ्ते से इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट और सेल डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है।

    यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro में मिल सकता है नया कलर ऑप्शन: 'डीप रेड' रंग में आ सकता है फोन, जानें क्या होगा खास

    Motorola Edge 70: क्या होंगे फीचर्स?

    Motorola Edge 70 में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जा सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी।

    बैटरी और चार्जिंग

    Motorola Edge 70 Fusion की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी हो सकती है। इसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है।

    कैमरा सेटअप

    फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा, जो मैक्रो शॉट्स भी क्लिक कर सकेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Series से लेकर iQOO 15R तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 दमदार स्मार्टफोन्स

    प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

    रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग Gorilla Glass 7 दिया जा सकता है।

    संभावित कीमत

    Motorola Edge 70 Fusion की कीमत करीब 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है। बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें