मोटोरोला ने डुअल कैमरे के साथ Moto Z3 Play किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

तमाम लीक्स के सामने आने के बाद लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto Z3 Play को लॉन्च कर दिया है। मोटो जेड3 प्ले की लॉन्चिंग बुधवार को ब्राजील में आयोजित एक इवेंट में हुई। इससे पहले कंपनी ने मोटो जेड2 प्ले पेश किया था।
मोटो जेड3 प्ले की खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। फोन की कीमत की बात करें तो ब्राजील में इसकी शुरुआती कीमत BRL 2,299 यानि करीब 40,000 रुपये है। वहीं इस फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.01 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, क्वॉलकॉ स्नैैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU, 4 जीबी रैैम और 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ कलर स्पॉट, कटआउट मोड, फिल्टर और यूट्यूह लाइव जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। फोन में फेस अनलॉक भी दिया गया है।
इसके अलावा इस फोन में 3000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, वी5.0, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी के साथ टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।