टर्बो चार्जिंग के साथ मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले भारत मेंं लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इससे पहले मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले को इससे पहले कंपनी ने ब्राजील में पेश किया था। दोनों फोन की खासियत की बात करें तो इनमें टर्बो चार्जिंग है। मोटो जी6 में जहां डुअल कैमरा सेटअप है, वहीं मोटो जी6 प्ले में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। तो आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और खासियतों के बारे में। मोटो जी6 प्ले की बिक्री जहां फ्लिपकार्ट से होगी, वहीं मोटो जी6 अमेजॉन इंडिया पर मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन्स को देशभर के मोटो हब स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। मोटो जी6 प्ले की बिक्री आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट से शुरू होगी और मोटो जी6 की बिक्री अमेजॉन से 5 जून से होगी।
मोटो जी6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G6 में 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयूू, 3 जीबी /4 जीबी रैम और 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, USB टाइप सी, NFC, 3.5mm का हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 4.2 है। फोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज 15,999 रुपये है।
एचडीएफसी बैंक के कार्ड से फोन खरीदने पर 1,250 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा फोन के साथ एयरटेल की ओर से 499 रुपये महीने वाले पोस्टपेड प्लान पर 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप फ्री में मिलेगी। वहीं प्रीपेड ग्राहकों को 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। पेटीएम मॉल पर एचडीएफसी बैंक के साथ खरीदारी करने पर 1,250 रुपये की छूट मिलेगी।
मोटो जी6 प्ले की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G6 Play में भी 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम सपोर्ट, 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3GB रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढा़या जाा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी है टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, USB टाइप सी, 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस फोन के लिए कंपनी एंड्रॉयड पी का बीटा अपडेट दे सकती है।
मोटो जी6 प्ले की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक कार्डधारकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। जियो ग्राहकों को 198 रुपये के प्लान को रीचार्ज कराने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।