मोटो G5 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Apr 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Moto g5 set to launch in india know features
Moto G5

    चाईनीज मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लेनोवो आज इंडिया में अपनी जी सीरीज के फोन मोटो जी5 को लॉन्च करेगी। फोन की लॉन्चिंग दिल्ली में आयोजित एक इवेंट होगी। इवेंट का लाइव प्रसारण Moto India के यूट्यूब चैनल पर होगा। आपको याद तो होगा कि इससे पहले मोटो जी5 प्लस मार्केट में आ चुका है। 5 प्लस के लॉन्चिंग के समय ही जी5 के लॉन्च होने की चर्चा थी लेकिन कंपनी ने जी5 को लॉन्च नहीं किया।

    मोटो जी5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी रैम और 16 जीबी/32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, वहीं मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। साथ में डुअल-एलईडी फ्लैश लाइट भी है, वहीं सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है इसके साथ वाइड एंगल लेंस भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले लेनोवो ने भारत में मोटो जी5 प्लस को लॉन्च किया था जिसे फ्लिपाकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इसके 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें