मोटो जी5 हुआ लॉन्च, आज खरीदने पर फ्री में मिलेगा 16GB का मेमोरी कार्ड

चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने अपनी जी सीरीज के फोन मोटो जी5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटो जी5 मंगलवार की आधी रात से अमेजॉन पर एक्सक्लूसिव रूप से मिलेगा। फोन के साथ 16 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। साथ हमें अमेजॉन प्राइम के तहत फोन की फ्री डिलिवरी भी होगी।
स्पेसिफिकेशन, कीमत और ऑफर

मोटो जी5 में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, वहीं मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। साथ में डुअल-एलईडी फ्लैश लाइट भी है, वहीं सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है इसके साथ वाइड एंगल लेंस भी है। फोन की कीमत 11,999 रुपये है।
ऑफर
अमेजॉन प्राइम के तहत फ्री डिलिवरी
अमेजॉन पे के जरिए खरीदने पर 1 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा
HDFC क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट
एक्सचेंज प्लान में 500 रुपये की छूट
16 जीबी की सैनडिस्क मेमोरी कार्ड फ्री
अमेजॉन प्राइम मेंबर को 10000 रुपये का कैशबैक